फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के दोनों हाथों के इस तेज गेंदबाज ने आईसीसी से बॉलरों के लिए यह राहत मांगी 

Mon, 18 Sep 2017 03:14 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
यासिर जान - फोटो : The indian express
विज्ञापन
दोनों हा‌थों से तेज गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के यासिर जान ने आईसीसी से गेंदबाजों को कुछ राहत देने की बात कही है। जान ने कहा है कि गेंदबाजों को बल्लेबाज को बताए बिना अपने आर्म बदलने की मंजूरी मिलनी चाहिए। जान ने कहा कि आईसीसी को ऐसा नियम बनाना चाहिए जिसके तहत गेंदबाज गेंद को शुरू में बाएं हाथ में रखकर रन करे लेकिन वह क्रीज में पहुंचने पर दाएं हा‌थ से गेंद फेंक दे। जान ने कहा कि यह सब बैट्समैन को बताए बगैर होना चाहिए।
विज्ञापन


जान के अलावा अक्षय कर्णेवार भी दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। दोनों हाथों के गेंदबाजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए जान ने कहा कि बल्लेबाजों के इस खेल में अब आईसीसी को गेंदबाजों को यह राहत देनी चाहिए। जान ने कहा कि खेल के दौरान अचानक सीधे हा‌थ का बल्लेबाज उल्‍टे हा‌थ से शॉट खेल लेता है। आईसीसी के नियम में इस तरह के शॉट सही हैं। जब बल्लेबाजों को ऐसे शॉट खेलने की मंजूरी है तो गेंदबाजों को भी अपनी आर्म बदलने की मंजूरी होनी चाहिए। 

जान ने कहा कि मैं बाएं हाथ से गेंद पकड़कर दौड़ता हूं त‌था दाएं हा‌थ से गेंद को तेज गति से फेंक सकता हूं। लाहौर कलंदर टीम ने मुझे ऐसा करने के ‌लिए प्रोत्साहित किया। मैं टीम का त‌था कोच का शुक्रगुजार हूं। मैं चाहता हूं कि आईसीसी हमें ऐसा करने की अनुमति दे ताकि अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाज बल्लेबाजों को चकमा दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें