फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Sun, 27 Jan 2019 09:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
imam ul haq
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कप्तान सरफराज अहमद की अनुपस्थिति के बावजूद रविवार को यहां तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी की मदद से चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।
विज्ञापन


आईसीसी ने सरफराज को दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्ली टिप्पणी करने के लिये चार मैचों के लिए निलंबित किया है। पाकिस्तान ने 'मैन आफ द मैच' शिनवारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्यौता देकर 41 ओवर में 164 रन पर समेट दिया, जिन्होंने महज छह गेंद में चार विकेट झटक लिए।

पाकिस्तान ने 165 रन के लक्ष्य को 31.3 ओवर में दो विकेट पर 168 रन बनाकर हासिल कर लिया। उसके लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि फखर जमां ने 44 और बाबर आजम ने नाबाद 41 रन बनाए।
विज्ञापन


सरफराज की जगह टीम में शामिल किए गए मोहम्मद रिजवान चार रन बनाकर नाबाद रहे। कार्यवाहक कप्तान शोएब मलिक ने गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के सही इस्तेमाल से दक्षिण अफ्रीका को दबाव में ला दिया।

शाहीन शाह अफरीदी ने शुरूआती दो विकेट झटके। जिसके बाद हाशिम अमला ने 59 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 57 रन की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 101 रन की भागीदारी निभाई जिसकी बदौलत टीम इतना स्कोर बना सकी।

मलिक ने स्पिनर इमाद वसीम और शदाब खान का बेहतरीन इस्तेमाल कर रन गति पर लगाम रखी। मोहम्मद आमिर ने खतरनाक डेविड मिलर को आउट किया जिसके बाद शिनवारी ने रासी वान डर डुसेन को 18 रन पर विकेट के पीछे कैच आउट कराया और फिर डेल स्टेन को बोल्ड किया।

कागिसो रबाडा पहली ही गेंद पर शिनवारी का शिकार हुए, पर हैट्रिक गेंद पर ब्यूरान हेंडरिक्स पगबाधा की अपील से बच गए। अगले ओवर में शिनवारी ने फेलुकवायो का विकेट झटका। शदाब खान ने अंतिम बल्लेबाज इमरान ताहिर को आउट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें