फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 373 रन के विशाल अंतर से रौंदा, बनाया सबसे खास रिकॉर्ड

Fri, 19 Oct 2018 05:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विशाल जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को अबुधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 373 रन से मात दी, जो रन के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

विज्ञापन


538 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम अपनी दूसरी पारी में 49.4 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही थी जब उसने अबुधाबी में अक्टूबर 2010 में कंगारू टीम को 356 रनों से हराया था।

पाकिस्तान के पहली पारी के 282 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 145 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी में 137 रनों की बढ़त लेने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी 9 विकेट पर 400 रन बनाकर घोषित करते हुए कंगारू टीम के सामने 538 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 47/1 से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 164 रनों पर सिमट गई। चोटिल उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। मार्नस लेबुस्चेंज ने 43 और ट्रेविस हेड ने 36 रन बनाए। मोहम्मद अब्बास ने 62 रनों पर 5 विकेट लिए जबकि यासिर शाह ने 45 रनों पर 3 विकेट झटके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें