फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हार के बाद पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने इंग्लिश खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से किया इनकार, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 12 Dec 2022 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

हैरी ब्रुक को दूसरी पारी में शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 74 रन से जीता था। वहीं, तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
अली ने स्टोक्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 355 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 328 रन पर सिमट गई। मैच के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब पाकिस्तान के खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाड़ी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इस वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, 355 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम एक वक्त मजबूत स्थिति में थी। 290 रन तक टीम के पांच विकेट गिरे थे। साऊद शकील ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए। वहीं, इमाम उल हक ने 60 रन बनाए। इमाम के आउट होने के बाद मोहम्मद नवाज ने 45 रन बनाए। 290 पर नवाज के रूप में पाकिस्तान को छठा झटका लगा और इसके बाद पूरी टीम 38 रन बनाने में आखिरी पांच विकेट गंवा दिए।

नवाज के आउट होने के बाद शकील भी विकेट गंवा बैठे। 319 पर पाकिस्तान ने नौ विकेट गंवा दिए थे। आखिर में अघा सलमान और मोहम्मद अली क्रीज पर थे। पाकिस्तान की दूसरी पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर अली ने ओली रॉबिन्सन की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ओली पोप के पास पहुंची। फील्ड अंपायर ने अली को आउट दिया। हालांकि, अली ने रिव्यू ले लिया।

रिव्यू के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अली से हाथ मिलाने की कोशिश की। हालांकि, अली ने मना कर दिया। अली स्टोक्स से कुछ कहते दिखे, जिसपर इंग्लिश कप्तान पीछे हट गए। शायद अली ने स्टोक्स को याद दिलाया मामला अभी भी थर्ड अंपायर के पास है। इसलिए रुक जाएं। हालांकि, थर्ड अंपायर ने भी ऑन फील्ड अंपायर के फैसले से सहमति जताई और अली को आउट करार दिया।

अली के स्टोक्स से हाथ नहीं मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस तरह पाकिस्तान की पारी 328 रन पर सिमट गई और टीम को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 281 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाए। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की दूसरी पारी 275 रन पर समाप्त हुई और इस तरह पाकिस्तान को 355 रन का लक्ष्य मिला। हैरी ब्रुक को दूसरी पारी में शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 74 रन से जीता था। वहीं, तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें