पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी बल्लेबाज खालिद लतीफ पर पांच वर्ष के प्रतिबंध के साथ दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। खालिद को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के छह नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
खालिद लतीफ पर फरवरी में दुबई में हुई पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगाए गए थे। लतीफ के पास अब प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। पीसीबी के वकील तफाजुल रिजवी ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने उन्हें बुकी से मिलने का दोषी पाया। आदेश में साथ ही कहा गया कि उन्होंने ही शर्जील को भी बुकी से मिलने के लिए मनाया।