फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने बताया, वो अनुष्का के नहीं इस बॉलीवुड सितारे के हैं 'विराट फैन' 

Tue, 17 Oct 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली और आमिर खान
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अफेयर क्रिकेट और सिनेमा के बीच की एक मजबूत कड़ी बनकर उभरा है। विराट अनुष्का को दिलों-जान से चाहते हैं लेकिन उनकी जान बॉलीवुड के एक सितारे में बसती है। उसकी आवाज के केवल विराट ही नहीं पूरा भारत ही दीवाना है।
विज्ञापन


Pure fanboy moment for me. What an amazing person he is. No one has captivated me with their voice like this man. God bless you Arijit. 🙏😊 pic.twitter.com/aQMeGjQP8y— Virat Kohli (@imVkohli) October 17, 2017


हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के वर्सेटाइल सिंगर अरिजीत सिंह की। विराट अरिजीत सिंह के बड़े फैन हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इस पसंदीदा गायक से मुलाकात की और इस मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, "मेरे लिए प्रशंसक का कलाकार से मिलने वाला पल, अरिजीत बेहद अच्छे इंसान हैं। उनकी आवाज की तरह मुझे कोई मोह नहीं सकता। शुभकामनाएं अरिजीत" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें