फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब के दावेदारों में नहीं है पाकिस्तान

Thu, 22 Jan 2015 05:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हालिया समय में पाकिस्तान की टीम हमेशा की तरह अपने बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच खींचतान को लेकर चर्चा में रही है। टीम के खिलाड़ी खेल से ज्यादा मैदान की बाहर की बातों को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


टॉप स्पिनर सईद अजमल पर गलत गेंदबाजी एक्शन के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगी हुई है। मोहम्मद हफीज का गेंदबाज एक्शन भी संदेह के घेरे में है। बल्लेबाजी विभाग में उतनी मजबूती नजर नहीं आ रही है। कुल मिलाकर पाकिस्तान की टीम में समस्याओं की भरमार है। ऐसे में इस टीम को फिलहाल खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं किया जा रहा है।

दूसरे तरफ से देखा जाए तो पाक टीम अनुमानों को झुठलाने में माहिर रही है और अगर इस बार भी वह अपने प्रदर्शन से चौंका दे तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। पाक टीम 1992 वर्ल्ड कप जीत चुकी है जबकि 1999 में उसने फाइनल तक का सफर तय किया था। पिछले वर्ल्ड कप में इस टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन


कप्तान मिस्बाह-उल-हक के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने भी वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पाक टीम अब अपने 3 बल्लेबाजों को जोरदार विदाई देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

खास बातें-
1952 में आईसीसी से टेस्ट दर्जा मिला।
कप्तान : मिस्बाह-उल-हक
कोच : वकार यूनिस (पाकिस्तान)

पाकिस्तान की टीमः मिस्बाह उल हक (कप्तान), अहमद शहजाद, एहसान आदिल, हैरिस सोहेल, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इरफान, सरफराज अहमद, शाहिद आफरीदी, सोहेब मकसूद, सोहेल खान, उमर अकमल (विकेटकीपर), वहाब रियाज, यासिर शाह और यूनुस खान।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें