फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan New Coach: विश्व कप से छह महीने पहले पीसीबी का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी को बनाया कोच

Sat, 13 May 2023 05:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान को 50 ओवर के एसीसी एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेना है। पाकिस्तानी टीम इस मौके का फायदा उठाना चाहेगी। इस दौरान नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
ग्रांट ब्रैडबर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरकार अपनी राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए एक पूर्णकालिक कोच का चयन कर लिया है। उसने शनिवार (13 मई) को न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रांट ब्रैडबर्न को दो साल के लिए कोच बनाया है। उन्हें तीनों फॉर्मेट के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू पुटिक पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच होंगे।
विज्ञापन


ड्रिकस साइमन स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच और क्लिफ डीकॉन फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में अपना काम जारी रखेंगे। ब्रैडबर्न की बात करें तो वह हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के दौरान पाकिस्तानी टीम के सलाहकार थे। उनकी सलाह टीम के काम आई और पाकिस्तान ने पांच वनडे मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। सीरीज में शानदार नतीजे के बाद पीसीबी ने ब्रैडबर्न को दो साल के लिए कोच बना दिया।

पाकिस्तान के फील्डिंग कोच रह चुके हैं ब्रैडबर्न
ग्रांट ब्रैडबर्न पाकिस्तानी टीम से अच्छी तरह परिचित हैं। वह 2018 से 2020 तक टीम के फील्डिंग कोच थे। इसके बाद वह वह कोचों के विकास पर काम करने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी चले गए थे। पाकिस्तान में काम करने से पहले ब्रैडबर्न स्कॉटलैंड की टीम के मुख्य कोच थे। उन्होंने पीसीबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, "पाकिस्तान जैसी अत्यधिक प्रतिभाशाली और कुशल टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हम अपने खेल को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपने बढ़ते कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।"
विज्ञापन


अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है सीरीज
पाकिस्तान को 50 ओवर के एसीसी एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेना है। पाकिस्तानी टीम इस मौके का फायदा उठाना चाहेगी। इस दौरान नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। पाकिस्तान की टीम को अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप में भी खेलना है। वह पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें