फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेगा यह पाकिस्तानी दिग्गज, 14 साल के करियर को कहेंगे अलविदा

Tue, 31 Mar 2020 08:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mohammad Hafeez
विज्ञापन

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से पहले इस साल टी-20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने तय किया है कि टी-20 विश्व कप के बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा। इसके बाद मैं सिर्फ टी-20 लीग में खेलने पर ध्यान केंद्रित करूंगा। 

विज्ञापन


हफीज पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ सीमित ओवरों के प्रारूप में खेलते हैं। पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 91 टी-20 खेलने वाले 39 वर्षीय हफीज ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे। यह कोचिंग हो सकता है। मुझे अभी कुछ नहीं पता, समय आने पर मैं अपना मन बना लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें