फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी टीम में अपने चयन से हैरान थे खुशदिल शाह, पहले मैच के बाद किया खुलासा

Thu, 20 Feb 2025 08:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

खुशदिल ने नवंबर 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था तब से इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने केवल 50 ओवर के 14 मैच खेले हैं, जबकि उन्होंने अक्तूबर 2023 से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
खुशदिल शाह - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी में पहले मैच के बाद बड़ा खुलासा किया है। खुशदिल का कहना है कि वह इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम में अपने चयन से हैरान थे और उन्हें नहीं पता था कि ऐसा कैसे हुआ है। मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल ने 49 गेंद में 69 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार गया।
विज्ञापन

खुशदिल ने वनडे में 14 मैच खेले हैं
खुशदिल ने नवंबर 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था तब से इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने केवल 50 ओवर के 14 मैच खेले हैं, जबकि उन्होंने अक्तूबर 2023 से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने पाकिस्तान में हाल ही में समाप्त हुई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान बल्ले और गेंद से निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल थे।
विज्ञापन

खुशदिल बोले - चयनकर्ताओं के पसंदीदा खिलाड़ियों में नहीं
खुशदिल हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अंतिम एकादश में शामिल थे जिसमें वह अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में शामिल किए जाने पर हैरानी व्यक्त करते हुए खुशदिल ने कहा, मुझे खुद नहीं पता था कि मैं टीम में कैसे आ गया क्योंकि मैं पिछले दो साल से चयनकर्ताओं के पंसदीदा खिलाड़ियों की सूची में मैं नहीं था।

बाएं हाथ के स्पिनर को फहीम अशरफ की जगह शामिल किए जाने पर चयनकर्ताओं की काफी आलोचना भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें