फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISK vs VL: नॉकआउट मैच में वेंकटेश्वरा लायंस की चार विकेट से जीत, सुपर किंग्स को दिखाया बाहर का रास्ता

Thu, 20 Feb 2025 08:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनवर्टिस सुपर किंग्स ने 9.2 ओवर में 10 विकेट पर 45 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 8.3 ओवर में छह विकेट खोकर 46 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
एलएलसीटेन-10 - फोटो : एलएलसीटेन-10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलएलसी टेन 10 में आज से नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच गुरुवार को मेरठ इनवेडर्स और सुपर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जिसका नतीजा दूसरे सुपर ओवर में निकला। मेरठ की टीम ने दूसरे सुपर ओवर में नौ रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने चार गेंदों में 13 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, टूर्नामेंट के दूसरे नॉकआउट मुकाबले में वेंकटेश्वरा लायंस का इनवर्टिस सुपर किंग्स से सामना हुआ। इस मुकाबले में वेंकटेश्वरा लायंस ने चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए विपक्षियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनवर्टिस सुपर किंग्स ने 9.2 ओवर में 10 विकेट पर 45 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 8.3 ओवर में छह विकेट खोकर 46 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

सुपर किंग्स ने नौ गेंदों के शेष रहते जीता मुकाबला
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंकटेश्वरा लायंस की शुरुआत धीमी हुई। कप्तान धर्मेंद्र यादव और वसीक राजा के बीच पहले विकेट के लिए 13 रनों की साझेदारी हुई जिसे अंकित यादव ने तोड़ा। उन्होंने राजा को अपना शिकार बनाया। वह छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंकित ने विकेटकीपर बल्लेबाज शानू अलीगढ़ को दिलशाद के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। नॉकआउट मुकाबले में धर्मेंद्र ने 17, कुमार गौरव ने पांच, प्रदीप यादव ने चार रन बनाए। वहीं, हर्षित 11 और अमन एक रन बनाकर नाबाद रहे। सुपर किंग्स के लिए अंकित यादव और धीरेंद्र यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि अक्षय सिंह और बंटी खान को एक-एक विकेट मिला
विज्ञापन

इनवर्टिस सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने किया निराश
इससे पहले, इनवर्टिस सुपर किंग्स की टीम 45 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। उनके चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। वहीं, पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उनकी तरफ से कप्तान धीरेंद्र यादव ने सर्वाधिक 14 रन बनाए जबकि नयुम सिसोदिया ने 12 रन बनाए। इसके अलावा कार्तिक ने सात, दुर्गविजय ने दो, अक्षय सिंह ने दो, बंटी खान ने तीन और रवि ने एक रन बनाया। वेंकटेश्वरा लायंस के लिए विशाल यादव ने चार विकेट लिए जबकि निजाम मलिंगा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। सलमान मिर्जा को दो और धर्मेंद्र को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें