फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: 13 महीने के अंदर इमाद वसीम ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा करियर

Fri, 13 Dec 2024 05:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इस साल जून-जुलाई वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में इमाद ने दो मैच खेले और 19 रन बनाए, जबकि तीन विकेट झटके। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही।
विज्ञापन
इमाद वसीम - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने 13 महीने के अंदर दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। पिछले साल नवंबर में भी इमाद ने क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया था, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड को खिताब दिलाने के बाद उन्होंने संन्यास के फैसले पर यू-टर्न लिया था। इमाद के अलावा मोहम्मद आमिर ने पुरुष टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम में वापसी की थी, लेकिन टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में प्रभावित नहीं कर सके थे इमाद
इस साल जून-जुलाई वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में इमाद ने दो मैच खेले और 19 रन बनाए, जबकि तीन विकेट झटके। 35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। इमाद 2017 में टी20 में नंबर एक गेंदबाज बने थे। उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलने की इच्छा जताई। 

इमाद ने सोशल मीडिया पर किया एलान 
इमाद ने सोशल मीडिया पर लिखा, सभी प्रशंसकों और समर्थकों को बताना चाहता हूं कि बहुत सोच-विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और पाकिस्तान की जर्सी पहनने वाला हर पल अविस्मरणीय रहा है। आपका समर्थन, प्यार और जुनून मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा। जीवन में उतार-चढ़ाव के दौरान आप सब का समर्थन मुझे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करता था। 

विज्ञापन

इमाद ने अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 55 वनडे मुकाबले खेले। टी20 में इमाद ने 1540 रन बनाए जिसमें छह अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर ने पाकिस्तान के लिए कुल 117 विकेट लिए जिसमें दो बार पांच विकेट लेना शामिल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें