फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvsZIM : बाबर आजम का खास शतक, विराट और अमला को छोड़ा काफी पीछे

Tue, 03 Nov 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वन-डे अंतरराष्ट्रीय करियर का 12वां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला को काफी पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वन-डे मैच में बाबर ने 125 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 125 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। बतौर कप्तान वन-डे में यह उनका पहला शतक था। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।


वह वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 12 शतक जड़ने के मामले विराट और अमला से आगे निकल गए। बाबर ने 75 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। वहीं, भारतीय कप्तान ने 83 पारियों में 12 शतक लगाए थे, जबकि हाशिम अमला ने 81 पारियों का सहारा लिया था। बता दें कि वन-डे में सबसे तेज 12 शतक दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक ने जड़े हैं। उन्होंने इसके लिए 74 पारियों का सहारा लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 2-1 से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज अपने नाम कर ली है। कुल तीन मैचों की सीरीज में बाबर ने कुल 220 रन बनाए। तीसरे वन-डे में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को सुपरओवर में हरा दिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने छह विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने भी 9 विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। इसके बाद मैच सुपरओवर में चला गया, जहां जिम्बाब्वे ने बाजी मार ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें