देश के 10 राज्यों में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग ने फाइनल वोटिंग प्रतिशत की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 71.99, गुजरात में 57.98, हरियाणा में 68 , झारखंड में 62.51, कर्नाटक में 51.3, मध्य प्रदेश में 66.37, नगालैंड में 83.69, ओडिशा में 68.08, तेलंगाना में 81.44 और उत्तर प्रदेश में 51.57 फीसदी मतदान हुआ।