वेस्टइंडीज को पाकिस्तान दौरे से पहले तगड़ा झटका लगा है। कैरेबियन टीम के सीमित ओवर के कप्तान कीरोन पोलार्ड पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे। उन्होंने चोट की वजह से पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया है। बीते महीने टी-20 विश्व कप के एक मैच के दौरान पोलार्ड को हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी। जिसके चलते वह अभी तक स्वस्थ नहीं हुए हैं। वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरान 13 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसी दिन दोनों टीमें के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कराची में खेला जाएगा।
इन खिलाड़ियों ने ली पोलार्ड की जगह
पोलार्ड के पाकिस्तान दौरे से नाम वापस लेने के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने उनकी जगह एकदिवसीय टीम में डेवॉन थॉमस को शामिल किया है। जबकि टी-20 मैचों की सीरीज के लिेए रोवमैन पावेल के जगह दी गई है। इस दौरान चोटिल पोलार्ड त्रिनिदाद में रहेंगे और क्रिकेट विंडीज के मुख्य चिकित्साधिकारी इजरायल दौलत उनकी देखरेख करेंगे। पोलार्ड की हैमस्ट्रिंग की जांच इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले की जाएगी।
पूरन करेंगे कप्तानी
कप्तान कीरोन पोलार्ड के दौरे से हटने के बाद निकोलस पूरन टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचों में कैरेबियन टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, शाई होप एकदिवसीय सीरीज के दौरान कैरेबियन टीम की कमान संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौरे के समय टी-20 सीरीज में निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के कार्यवाहक कप्तान थे। तब कैरेबियाई टीम ने कंगारुओं को 4-1 से पटखनी दी थी। वही,शाई होप पहली बार एकदिवसीय मैचों में वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम- शाई होप (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डारेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवॉन थॉमस, हेडन वाल्श जूनियर।
वेस्टइंडीज की टी-20 टीम- निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), डारेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल डोमिनिक ड्रेक्स, अकील हुसैन, ब्रेंडन किंग, कायल मेयर्स, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस, हेडन वाल्श जूनियर।