फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs WI: पाकिस्तान दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज टीम के तीन खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Sun, 12 Dec 2021 08:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने पाकिस्तान दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज टीम को झटका लगा है। उसके तीन खिलाड़ी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए इन सभी लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज टीम को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान दौरे पर पहुंची कैरेबियाई टीम के तीन खिलाड़ियों समेत एक स्टाप मेंबर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन खिलाड़ियों की कोरोना जांच के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, दौरे पर आए दल के चार सदस्यों कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन सभी को पृथकवास में रखा जाएगा। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार (13 दिसंबर) को कराची में खेला जाएगा।

विज्ञापन


ये खिलाड़ी पाए गए कोरोना संक्रमित

वेस्टइंडीज टीम में जिन खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है उनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल, ऑलराउंर रोस्टन चेज और कायल मेयर्स शामिल हैं। इनके अलावा एक टीम मैनेजमेंट का सदस्य भी संक्रमित पाया गया है। इन सबकी कराची में जांच की गई। पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल नहीं हो पाएंगे। खास बात यह है कि इन चारों सदस्यों को पूरी तरह टीका लगाया गया है और उनमें कोई प्रमुख लक्षण नहीं हैं। 

क्रिकेट विंडीज के सीईओ ने दी जानकारी

क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, पाकिस्तान में हमारे आगमन पर परीक्षण प्रोटोकॉल के तहत चार खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनकी पुष्टि तब हुई जब खिलाड़ी और कर्मचारी अभी भी कमरे में सेल्फ क्वारंटीन थे, इसलिए इस झटके के बावजूद हमारी तैयारी की योजना है, हमें विश्वास है कि दौरा जारी रह सकता है क्योंकि बाकी सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट दौरे से कोरोना संक्रमण के जोखिम को दूर करना मुश्किल है, हमारे खिलाड़ी सीपीएल के दौरान बायो-बबल में रहे हैं, हमारी टीम के तीन खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद तैयारियों पर असर पड़ेगा, लेकिन हम पहले मैच से पहले अपनी तैयारी शुरू करे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें