फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, बाबर आजम ने वनडे करियर का 17वां शतक लगाया

Thu, 09 Jun 2022 11:03 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

बाबर आजम के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के पांच विकेट हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 10 जून को मुल्तान में होगा। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 10 जून को मुल्तान में खेला जाएगा और यह मैच जीतने पर पाकिस्तान सीरीज अपने नाम कर लेगा, जबकि वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में दूसरा मैच जीतना होगा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 305 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने पांच विकेट खोकर चार गेंद रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया। 
विज्ञापन


इस मैच में पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 103 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वहीं, खुशदिल शाह ने 23 गेंद में 41 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज के शाई होप ने भी 127 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम जीत नहीं हासिल कर पाई। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की शानदार बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। नौ रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद शाई होप और शमराह ब्रूक्स ने मिलकर पारी संभाली और 154 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ब्रूक्स ने 70 और शाई होप ने 127 रन बनाए। इसके बाद कप्तान पूरन ने 21 रोवमन पॉवेल ने 32 और रोमारियों शेफर्ड ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलकर अपनी टीम का स्कोर 305 तक पहुंचाया। 

पाकिस्तान के लिए हरीस रऊफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। शाहीन अफरीदी के नाम दो, मोहम्मद नवाज और शादाब खान के नाम एक-एक विकेट रहा। 



बाबर ने बनाया मैच, शाह ने दिलाई जीत
306 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं थी। 26 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा। इसके बाद इमाम उल हक और कप्तान बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े और अपनी टीम के लिए मैच बना दिया। इमाम 65 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन बाबर जमे रहे और 103 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। यह उनके वनडे करियर का 17वां शतक था। उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के साथ भी 108 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 59 रन बनाए। 

अंत में खुशदिल शाह ने 23 गेंद पर 41 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेप ने दो विकेट लिए। जायडेन सेल्स रोमारियो शेफर्ड और अकली हुसैन को एक-एक विकेट मिला, लेकिन ये गेंदबाज अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए। वेस्टइंडीज का कोई भी गेंदबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें