पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। कराची में खेले गए आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 208 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से मैच अपने नाम किया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया। कराची में खेले गए आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 208 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से मैच अपने नाम किया। मेजबान टीम की तरफ से एक बार फिर से मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 91 गेंदों में 158 रनों की साझेदारी की। पाकिस्तान ने अपनी एकतरफा जीत के साथ ही ढेरों रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान एक कैलेंडर वर्ष में टी-20 में 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन
2036: मोहम्मद रिजवान (2021*)
1779: बाबर आजम (2021*)
1665: क्रिस गेल (2015)
1614: विराट कोहली (2016)
1607: बाबर आजम (2019)
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 208 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और सात विकेट से मैच को जीता। यह पाकिस्तान में किसी टीम का सर्वाधिक टी-20 टीम स्कोर है।
पाकिस्तान में सर्वाधिक टी-20 स्कोर
208: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची (2021*)
207: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, कराची (2021*)
205" पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची (2018)
203: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: कराची (2008)
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संयुक्त रूप से सर्वोच्च सफल लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड भी बनाया। भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 208 रन बनाए थे और पाकिस्तान ने गुरुवार को कराची में उस स्कोर की बराबरी की।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सफलतापूर्वक बड़े लक्ष्य का पीछा