फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs WI Day 2 Highlights: वेस्टइंडीज के स्पिनरों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में, जीत के लिए 178 रन की दरकार

Sun, 26 Jan 2025 09:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

सऊद शकील 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि नाइट वॉचमैन काशिफ अली एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजों के टर्निंग पिच पर अच्छे प्रदर्शन की बदौलत रविवार को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 254 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा जिससे वह 35 साल में यहां पहला टेस्ट जीतने की स्थिति में है। पाकिस्तान का शीर्ष क्रम लगातार दूसरी दफा अपने ही बनाए गए स्पिन जाल में फंसकर चरमरा गया और दूसरे दिन स्टंप तक उसका स्कोर चार विकेट पर 76 रन है। सऊद शकील 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि नाइट वॉचमैन काशिफ अली एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन

जीत के लिए 178 रन की जरूरत
पाकिस्तान को इस टर्निंग पिच पर जीत के लिए अब भी 178 रन की जरूरत है। वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट तीन दिन के अंदर 127 रन से गंवा दिया था। पाकिस्तान के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम (31) की पिछले दो साल से चल रही खराब फॉर्म जारी रही जिन्हें ऑफ स्पिनर केविन सिंक्लेयर (41 रन देकर दो विकेट) ने आउट किया।
विज्ञापन

नोमान और साजिद को मिले चार-चार विकेट
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (52) ने सीरीज की चौथी पारी में पहला अर्धशतक जड़ा जिसके बाद टीम 244 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य दिया। बांए हाथ के स्पिनर नोमान अली (80 रन देकर चार विकेट) और साजिद खान (76 रन देकर चार विकेट) ने चार-चार विकेट झटके। अली ने मैच में हैट्रिक सहित 10 विकेट हासिल किए। पहली पारी में अली ने हैट्रिक लेकर 41 रन देकर छह विकेट झटके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें