फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में पहली बार पाकिस्तान ने जीती टेस्ट सीरीज: श्रीलंका को हराया, डब्ल्यूटीसी तालिका में किस स्थान पर?

Fri, 20 Nov 2026 01:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट से हराया। पाकिस्तान ने इस तरह दो मैचों की ये टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। पाकिस्तान हालांकि, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सुधार नहीं कर सका।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : SLC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही शुक्रवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर पिछले दो साल में अपनी पहली सीरीज जीती। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 316 रन बनाकर 89 रन की मामूली बढ़त हासिल की। पाकिस्तान ने चौथे दिन के पहले सत्र में 13 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर जीत हासिल की। पाकिस्तान ने इस तरह दो मैचों की ये टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

पाकिस्तान को मिला आसान लक्ष्य 
अजान अवैस ने 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऑलराउंडर आमिर जमाल ने 22 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। पाकिस्तान की यह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 11 मैचों में तीसरी जीत है। श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 98 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 325 रन बनाकर 227 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी।

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका का हाल 
पाकिस्तान ने इससे पहले 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। पाकिस्तान की जीत के बावजूद डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में वह सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, श्रीलंका की टीम नौवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड फिलहाल शीर्ष दो में चल रहे हैं। पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर है। 
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक कटौती अंक अंक प्रतिशत
दक्षिण अफ्रीका 8 6 2 0 0 72 75.00
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
ऑस्ट्रेलिया 13 9 4 0 0 108 69.23
भारत 11 5 4 2 0 68 51.52
बांग्लादेश 9 3 4 2 0 44 40.74
इंग्लैंड 16 7 8 1 14 74 38.54
वेस्टइंडीज 14 3 8 3 2 46 27.38
श्रीलंका 8 1 3 4 15 13 13.54
पाकिस्तान 11 3 7 1 24 16 12.12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें