शाहीन की घातक गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान 11 रन से हार गया। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी।
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दोनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं। डरबन में मंगलवार रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली पारी में शाहीन ने यह उपलब्धि हासिल की। शाहीन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट पूरे किए और दोनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए। टी20 अंतरराष्ट्रीय के अलावा इस 24 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वनडे में 112 और टेस्ट क्रिकेट में 116 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
हारिस-शादाब के क्लब में शामिल हुए
2 of 5
शाहीन अफरीदी
- फोटो : Social Media
वह हारिस रऊफ और शादाब खान के बाद 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल करने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज भी बन गए। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अपने 74वें टी20 मैच में 100 विकेट पूरे किए। वह तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के बाद पाकिस्तान के लिए 100 टी20 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए। हारिस ने 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
साउदी-शाकिब के खास क्लब में शामिल
3 of 5
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC/PCB
शाहीन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए और न्यूजीलैंड के टिम साउदी, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के क्लब में शामिल हो गए। मैच की बात करें तो शाहीन ने रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर और नकाबयोमजी पीटर को अपना शिकार बनाया। शाहीन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 22 रन दिए और तीन विकेट झटके।
पाकिस्तान को 11 रन से मिली हार
4 of 5
पाकिस्तान की टीम
- फोटो : PCB
शाहीन की घातक गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान 11 रन से हार गया। दक्षिण अफ्रीका ने मिलर के 40 गेंद में चार चौके और आठ छक्के की मदद से बनाए गए 82 रन और जॉर्ज लिंडे के 24 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से बनाए गए 48 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन के अलावा अबरार अहमद ने भी तीन विकेट लिए। वहीं, अब्बास अफरीदी को दो विकेट मिले। सूफियान मुकीम को एक विकेट मिला।
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उन्होंने 62 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। बाबर आजम खाता नहीं खोल सके। सैम अयूब ने 15 गेंद में सात चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली। वहीं, उस्मान खान नौ रन और तैयब ताहिर ने 18 रन बनाए। इसके बाद पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे ने चार विकेट लिए। वहीं, क्वेन मफाका को दो विकेट मिले। बार्टमैन और सिमेलाने को एक-एक विकेट मिला।