विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (104* रन, 64 गेंदें, छह चौके और सात छक्के) के दम पर पाकिस्तान ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को तीन रन से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम छह विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी और मैच हार गई। अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स (54) और जानेमन मलान ने 44 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 53 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 13 फरवरी को खेला जाएगा।