फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की जीत, फिलिप्स के शतक से पाकिस्तान को 78 रन से हराया

Sun, 09 Feb 2025 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

फिलिप्स की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान टीम 252 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लेन फिलिप्स के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया। फिलिप्स ने 74 गेंद में छह चौकों और सात छक्कों से 74 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर चैंपियन्स ट्रॉफी की अपनी पुख्ता तैयारियों का नजारा पेश किया। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


डेरिल मिचेल (81) और केन विलियमसन (58) ने भी न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतक जड़े। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए। अबरार अहमद ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने 41 जबकि मैट हेनरी ने 53 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। बीमार होने के कारण सात महीने से अधिक समय में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज फखर जमां 69 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सलमान आगा (40) और तैयब ताहिर (30) ही कुछ देर टिककर खेल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें