क्या है मामला?
पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान की पारी के आठवें ओवर में खुशदिल शाह न्यूजीलैंड के गेंदबाज जकारी फोल्क्स से टकरा गए। आईसीसी ने उनकी इस हरकत को आचार संहिता का उल्लंघन माना और उनके खिलाफ कार्रवाई की।
आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, खुशदिल को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'खिलाड़ी, खिलाड़ी सहयोगी कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क' से संबंधित है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से मिली हार नहीं पचा पा रहे न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन? प्रेस वार्ता के दौरान किया मैच का जिक्र
पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने स्वीकार की गलती
खुशदिल ने अंपायरों और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया जिसके परिणामस्वरूप औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। जुर्माने के साथ-साथ खुशदिल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में तीन डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं, जिसके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। अगर 24 महीने की अवधि के दौरान चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक जमा हो जाते हैं, तो उन्हें निलंबन अंक में बदल दिया जाता है। दो निलंबन अंक के परिणामस्वरूप खिलाड़ी को एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, इस घातक ऑलराउंडर के टीम से जुड़ने में होगी देरी