फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखा अजेय रहने का रिकॉर्ड, जीत से आगाज

Wed, 19 Feb 2025 10:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम और विल यंग के शतकों से 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बनाए थे। जवाब में गत चैंपियन पाकिस्तान की पूरी टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे। 
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : न्यूजीलैंड क्रिकेट (एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 60 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज किया। दिलचस्प बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड  और पाकिस्तान का चार बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें कीवियों ने चारों मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह इस टीम की पाकिस्तान पर चौथी जीत है। इससे पहले टीम ने 2000 (04 विकेट), 2006 (51 रन) और 2009 (05 विकेट) में पाकिस्तान को मात दी थी।
विज्ञापन

260 रन पर सिमटी पाकिस्तान की टीम
कराची के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉम लाथम और विल यंग के शतकों से 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बनाए थे। जवाब में गत चैंपियन पाकिस्तान की पूरी टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहे। 

बाबर और खुशदिल की मेहनत पर फिरा पानी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 69 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। बाबर आजम ने 90 गेंदों पर 64 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी काफी धीमी रही जिससे बल्लेबाजों पर रन गति बढ़ाने का दबाव बढ़ा। खुशदिल ने अंत में कुछ शॉट लगाए, लेकिन वह भी 49 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए बाबर और खुशदिल के अलावा सलमान आगा ने 24 रन, सऊद शकील ने 6, मोहम्मद रिजवान ने 3, तैयद ताहीर ने 1, शाहीन अफरीदी ने 14, नसीम शाह ने 13 और हारिस रऊफ ने 19 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर और विलियम ओरुर्के ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैट हेनरी को दो और माइकल ब्रेसवेल तथा नाथन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विल यंग और टॉम लाथम की शतकीय पारी
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने विल यंग और टॉम लाथम के शतक तथा ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। यंग ने लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई जिससे न्यूजीलैंड की पारी संभली। यंग 113 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टॉम लाथम 104 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के के दम पर 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। फिलिप्स भी पचासा लगाने में सफल रहे और 39 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को दो-दो विकेट मिले, जबकि स्पिनर अबरार अहमद ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें