बाबर ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने मैच में 13 रन बनाते ही पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर एक कैलेंडर ईयर में बाबर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ा। यूसुफ ने साल 2006 में 33 मैचों में 2435 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उतरने से पहले तक बाबर के नाम इस साल 43 मैचों में 2423 रन थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 रन बनाते ही बाबर ने यूसुफ को पीछे छोड़ दिया। फिलहाल बाबर के इस 2584* रन हैं और वह बल्लेबाजी कर ही रहे हैं। बाबर ने न सिर्फ यूसुफ को बल्कि भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा। यह दोनों साल 2019 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। रोहित ने उस साल 47 मैचों में 2442 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 44 मैचों में 2455 रन बनाए थे। बाबर इनसे आगे निकल गए।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन (तीनों फॉर्मेट मिलाकर)
| खिलाड़ी |
साल |
मैच |
रन |
| कुमार संगकारा (SL) |
2014 |
48 |
2868 |
| रिकी पोंटिंग (AUS/ICC) |
2005 |
46 |
2833 |
| विराट कोहली (IND) |
2017 |
46 |
2818 |
| विराट कोहली (IND) |
2018 |
37 |
2735 |
| केन विलियम्सन (NZ) |
2015 |
39 |
2692 |
| एंजलो मैथ्यूज (SL) |
2014 |
53 |
2687 |
| रिकी पोंटिंग (AUS) |
2003 |
45 |
2657 |
| राहुल द्रविड़ (IND) |
1999 |
53 |
2626 |
| कुमार संगकारा (SL) |
2006 |
50 |
2609 |
| विराट कोहली (IND) |
2016 |
37 |
2595 |
| बाबर आजम (PAK) |
2022 |
44 |
2584* |
| सौरव गांगुली (IND) |
1999 |
51 |
2580 |
| जो रूट (ENG) |
2016 |
41 |
2570 |
| तिलकरत्ने दिलशान (SL) |
2009 |
42 |
2568 |
| सचिन तेंदुलकर (IND) |
1998 |
39 |
2541 |
| विराट कोहली (IND) |
2019 |
44 |
2455 |
| सनथ जयसूर्या (SL) |
1997 |
37 |
2449 |
| रोहित शर्मा (IND) |
2019 |
47 |
2442 |
| कुमार संगकारा (SL) |
2009 |
50 |
2436 |
| मोहम्मद यूसुफ (PAK) |
2006 |
33 |
2435 |
हालांकि, 2019 के अलावा कोहली 2016, 2018 और 2017 में भी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इस रिकॉर्ड को बाबर पीछे नहीं छोड़ पाए हैं। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। उन्होंने साल 2014 में 48 मैचों में 2868 रन बनाए थे। वहीं, रिकी पोंटिंग ने 2005 में 46 मैचों में 2833 रन बनाए थे। कोहली ने 2017 में 46 मैचों में 2818 रन और 2018 में 37 मैचों में 2735 रन बनाए थे।
2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (तीनों फॉर्मेट मिलाकर)
| खिलाड़ी |
मैच |
रन |
औसत |
100 |
| बाबर आजम |
44 |
2584 |
56.17 |
8 |
| लिटन दास |
42 |
1921 |
40.02 |
3 |
| श्रेयस अय्यर |
39 |
1609 |
48.75 |
1 |
| मोहम्मद रिजवान |
41 |
1598 |
38.97 |
1 |
| स्टीव स्मिथ |
33 |
1475 |
49.16 |
3 |
| सूर्यकुमार यादव |
44 |
1424 |
40.68 |
2 |
| ऋषभ पंत |
44 |
1380 |
37.29 |
3 |
बाबर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उनके अलावा किसी और बल्लेबाज ने दो हजार का आंकड़ा तक नहीं छूआ। बाबर के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के लिटन दास हैं। लिटन के नाम इस साल 42 मैचों में 1921 रन हैं। भारत के श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 39 मैचों में 1609 रन हैं।