फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्या आप भी खाते हैं पोहा? ये वायरल वीडियो देखकर छोड़ देंगे खाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Wed, 18 Feb 2026 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पोहा पैक करने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। पोहा को पैक करने का तरीका देखकर लोग हैरान हैं। 
विज्ञापन
क्या आप भी खाते हैं पोहा? ये वीडियो देखकर छोड़ देंगे खाना - फोटो : X@byomkesbakshy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कई लोगों को बाहर की चीजें खानी पसंद होती हैं। लेकिन कई बार की बाहर चीजें अच्छी हों, इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें खाने की शिकायत कर रहे होते हैं। कई बार वायरल वीडियो को देखने के बाद मूड खराब हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पोहे के पैकेट को पैक करते हुए दिखाया गया है। पैकेट को पैक किए जाने के तरीके को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि कुछ लोग पैकेट में पोहा को पैक कर रहे हैं, जो लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है। पोहा को पैक करने का तरीका सुर्खियों में छाया हुआ है। 

वीडियो में दिख रहा है कि एक स्थान पर बहुत ज्यादा मात्रा में पोहा रखा हुआ है और वहीं पर दो लोग बैठे हैं। एक पैकेट में पोहा को डाल रहा है तो दूसरा उसका वजन करके पैक कर रहा है। लेकिन यहां पर जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी है वह है सफा। 
विज्ञापन




Science News: अंटार्कटिका के गहरे बर्फीले समंदर में पहली बार दिखी शार्क, जानिए क्यों वैज्ञानिकों के उड़े होश

पैक करने वाले दोनों व्यक्ति खुद पर पोहे पर बैठे हुए हैं और वहीं से उठाकर उसे पैक कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान है और अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस पर कैप्शन लिखा है- पोहा खाना भी बंद करना पड़ेगा। 

Viral: चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करना लड़कों को पड़ा भारी, जानलेवा स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- कुछ खाने लायक नहीं बचा है। एक शख्स ने FSSAI को टैग करते हुए लिखा कि कुछ तो करो, किस बात की सैलरी लेते हो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें