Pakistan vs India Asia Cup 2023 Playing 11: राहुल लंबे समय से चोट के कारण टीम से दूर रहे। यहां तक कि एशिया कप में टीम के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेल पाए। अब वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कोलंबो में इंडोर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया था। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को उनके ऊपर काफी भरोसा है।
भारतीय टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में रविवार (10 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ उतरी है। दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया को उतरने से पहले अपनी प्लेइंग-11 को लेकर काफी माथापच्ची करनी पड़ी। मध्यक्रम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के बाद वापस आ गए हैं और वह पूरी तरह फिट हैं। दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ नहीं खेलने वाले जसप्रीत बुमराह भी मुकाबले के लिए चुने गए।
विज्ञापन
हालांकि, टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है कि एशिया कप के महत्वपूर्ण पड़ाव पर श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए। वह पीठ में समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने नौ गेंद पर 14 रन बनाए थे। नेपाल के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और इस मैच से पहले वह चोटिल हो गए। रोहित शर्मा ने टॉस के समय अय्यर की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे राहुल
राहुल की बात करें तो वह लंबे समय के बाद प्लेइंग-11 में वापस लौटे हैं। वह एशिया कप में टीम के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेल पाए। अब वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कोलंबो में इंडोर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया था। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को उनके ऊपर काफी भरोसा है। अब सबकी नजर राहुल के प्रदर्शन पर है।
ईशान को नहीं जाना पड़ा बाहर
माना जा रहा था कि अगर राहुल की वापसी होती है तो ईशान किशन को मैच से बाहर जाना पड़ सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अय्यर के चोटिल होने पर राहुल को टीम में रखा गया है।राहुल की जगह पाकिस्तान के खिलाफ पहले और नेपाल के खिलाफ दूसरे मैच में ईशान किशन खेले थे। ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। नेपाल के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद शमी हुए बाहर
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ जुड़ गए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम की गेंदबाजी भी मजबूत हो गई है। ग्रुप मैच में बुमराह टीम में शामिल थे, लेकिन बारिश के कारण टीम की गेंदबाजी नहीं आई। फिर नेपाल के खिलाफ उन्हें व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौटना पड़ा। नेपाल के खिलाफ मैच में उनकी जगह मोहम्मद शमी को मौका मिला था। वह बुमराह की वापसी के बाद टीम से बाहर हो गए हैं।