फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: पाकिस्तान की इंग्लैंड पर जीत से नाखुश रमीज राजा, लगातार छह टेस्ट हारने को लेकर कसा शान मसूद पर तंज

Sat, 26 Oct 2024 10:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में जीत दर्ज करने से पहले पाकिस्तान को छह टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज का पहला मैच सात से 11 अक्तूबर के बीच मुल्तान में ही खेला गया था। इस दौरान इंग्लिश टीम ने मेजबानों को पारी और 47 रनों से हराया था।
विज्ञापन
शान मसूद-रमीज राजा - फोटो : cricketpakistan.com/@TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने शनिवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। रावलपिंडी टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने शान मसूद को लगातार छह टेस्ट मुकाबले हारने के लिए घेरा। 
विज्ञापन

शान मसूद की कप्तानी में पहली सीरीज जीता पाकिस्तान
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान और रावलपिंडी में जीत दर्ज करने से पहले पाकिस्तान को छह टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी सीरीज का पहला मैच सात से 11 अक्तूबर के बीच मुल्तान में ही खेला गया था। इस दौरान इंग्लिश टीम ने मेजबानों को पारी और 47 रनों से हराया था। इससे पहले बांग्लादेश ने उन्हें घरेलू सीरीज में 0-2 से हराया था। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने पहली सीरीज अपने नाम की है। 

रमीज राजा ने कसा तंज
तीसरे मैच के बाद रमीज राजा ने पाकिस्तान के कप्तान मसूद पर तंज कसा। उन्होंने कहा- 'मसूद आखिर लगातार छह टेस्ट मैच कैसे हारे थे?' इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को पूर्व चेयरमैन का यह अंदाज कुछ खास रास नहीं आया।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
रावलपिंडी टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 344 रन बनाकर 77 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरी पारी में नोमान और साजिद की फिरकी के आगे इंग्लैड के बल्लेबाजों की एक ना चली और मेहमान टीम की दूसरी पारी 112 रनों की सिमट गई। इंग्लैंड ने इस तरह पाकिस्तान के सामने 36 रनों का आसान लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाकर प्राप्त कर लिया। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में कप्तान शान मसूद 23 रन और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक पांच रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जैक लीच ने सईम अयूब को आउट किया जिन्होंने आठ रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से लेफ्ट ऑफ स्पिनर नोमान अली ने 42 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर साजिद को 69 रन देकर चार विकेट मिले।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें