फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs ENG: मोहम्मद रिजवान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सबसे तेज 2000 रन पूरे किए, सरफराज अहमद को छोड़ा पीछे

Fri, 25 Oct 2024 07:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 25 रन बनाए और टेस्ट में 2000 रन पूरे कर लिए। वह पाकिस्तान की तरफ से खेल के सबसे प्राचीन प्रारूप में 2000 रन बनाने वाले 35वें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

35वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बने रिजवान
इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 25 रन बनाए और टेस्ट में 2000 रन पूरे कर लिए। वह पाकिस्तान की तरफ से खेल के सबसे प्राचीन प्रारूप में 2000 रन बनाने वाले 35वें बल्लेबाज बन गए। रिजवान पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में सरफराज अहमद से आगे निकल गए। रिजवान ने यह कारनामा 57 पारियों में किया जबकि सरफराज ने टेस्ट की 59 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे।

25 रन बनाकर आउट हुए रिजवान
रावलपिंडी में जारी टेस्ट मुकाबले में रिजवान बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 25 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक ही छक्का निकला। रेहान अहमद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अब तक 15 पारियों में 401 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 72 रन का था। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

रिजवान से आगे हैं ये तीन बल्लेबाज
2016 में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले रिजवान ने अब तक पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उनके नाम 2009 रन दर्ज हो गए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के सक्रिय खिलाड़ियों में रिजवान से अधिक रन बाबर आजम (3997), सरफराज अहमद (3031) और कप्तान शान मसूद (2085) के नाम दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें