फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश हारकर तो पाकिस्तान जीतकर भी वर्ल्ड कप 2019 से बाहर, मैच में बने कुल सात बड़े रिकॉर्ड्स

Sat, 06 Jul 2019 06:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड कप 2019 का 43वां मैच शुक्रवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। दोनों टीमों के लिए यह मौजूदा वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला था। इस मैच में बांग्लादेश पर 94 रन की शानदार जीत के बावजूद पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होकर विश्व कप से विदा होना पड़ा। दोनों टीमें तो वर्ल्ड कप 2019 से बाहर तो हो गई, लेकिन मैच में कई विश्व रिकार्ड बने। आईए जानते हैं उन सभी खास रिकॉर्ड के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 8
babar azam
बांग्लादेश के खिलाफ 96 रन बनाते ही बाबर आजम (474 रन) पाकिस्तान की तरफ से एक वर्ल्ड कप (2019) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम पर था, जब उन्होंने 1992 में 437 रन बनाए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 8
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के 19 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के खिलाफ गेंद से सनसनी मचाने वाले शाहिन ने 9.1 ओवर में 35 रन देकर छह विकेट चटकाए। वह दुनिया के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र (19) में वर्ल्ड कप के मैच में 5 या इससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस युवा तेज गेंदबाज ने यह कमाल 19 साल और 90 दिन की उम्र में किया है। इससे पहले यह कमाल केन्या के कॉलिंस उबोया के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2003 विश्व कप में 21 साल 212 दिन की उम्र में 5 विकेट लिए थे।

4 of 8
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शाकिब अल हसन ने शुक्रवार को एक और कमाल कर दिया। बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। शकिब अल हसन कुल आठ मैचों में 606 रन बनाए हैं। वहीं, 544 रन के साथ टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

5 of 8
शकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
शकिब के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद यादगार रहा है। वे इस मैच से पहले 542 रन बनाने के अलावा 11 विकेट ले चुके थे। वे वर्ल्ड कप इतिहास के किसी एक संस्करण में 500 से ज्यादा रन और 10 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले ऑलराउंडर बने।
विज्ञापन

6 of 8
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब ने इस मैच में अपनी 64 रनों की पारी से वर्ल्ड कप में 606 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया, हालांकि वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे जो कि किसी भी बल्लेबाज का एक वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

7 of 8
शाकिब अल हसन - फोटो : social media
बांग्लादेश के इस स्टार ऑलराउंडर ने 64 रन के साथ ही वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में 50 से ज्यादा (सात बार) का स्कोर करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंन टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन ने 2002/03 वर्ल्ड कप में सात बार 50 से स्यादा का स्कोर किया था।
विज्ञापन

8 of 8
शाकिब अल हसन - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में 600 से ज्यादा का स्कोर करने वाले शाकिब अल हसन (606) तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कमाल टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (2002/03) और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन (2006/07) वर्ल्ड कप में यह कमाल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें