फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: रावलपिंडी में पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ अजीबोगरीब घटना, बीच मैच में फट गई पैंट, देखें वीडियो

Tue, 08 Mar 2022 09:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शान मसूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला गया। उबाऊ और नीरस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। मुकाबले के पांचवें दिन मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इस मैच के दौरान एक समय ऐसा जब पाकिस्तानी खिलाड़ी की पैंट ही मैदान पर फट गई। उसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन


मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। कंगारू टीम की पहली पारी के 123वें ओवर में नुमान अली गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी पांचवीं गेंद को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने गेंद को बाउंड्री की तरफ मारा। चौका बचाने के प्रयास में सब्स्टीट्यूट फील्डर शान मसूद ने बेहतरीन डाइव लगाया। इस दौरान मैदान पर रगड़ते हुए उनकी पैंट फट गई।

ओपनर शान मसूद को इस मैच की प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया था। वे मैदान पर सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे थे। मसूद ने 25 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 29.32 की औसत से 1378 रन बनाए हैं। मसूद के बल्ले से चार शतक और छह अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच तीन जनवरी 2021 को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन




मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने पहली पारी में चार विकेट पर 476 रन बनाए। उसके लिए अजहर अली ने 185 और इमाम उल हक ने 157 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 140.1 ओवर में 459 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 97, लाबुशेन ने 90, स्टीव स्मिथ ने 78, डेविड वॉर्नर ने 68 और कैमरून ग्रीन ने 48 रनों की पारी खेली।  पाकिस्तान के लिए नुमान अली ने छह विकेट झटके थे। 

दूसरी पारी में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए जब 252 रन बना लिए थे तब पांचवें दिन दोनों टीमों ने ड्रॉ पर सहमति जता दी। इमाम ने दूसरी पारी में भी शतक लगाते हुए 111 और अब्दुल्ला शफीक ने 136 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें