फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाबर आजम ने हासिल की खास उपलब्धि, विवियन रिचर्ड्स और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Wed, 30 Mar 2022 07:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाबर के अर्धशतक और इमाम उल हक के शतक के बावजूद पाकिस्तान की टीम मैच में नहीं जीत सकी। बाबर ने इस मैच के दौरान वनडे में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 15वें बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान के लिए मैच में कप्तान बाबर आजम ने 57 रनों की पारी खेली। बाबर ने इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्डस और भारत के विराट कोहली को एक खास रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


बाबर के अर्धशतक और इमाम उल हक के शतक के बावजूद पाकिस्तान की टीम मैच में नहीं जीत सकी। बाबर ने इस मैच के दौरान वनडे में अपने चार हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 15वें बल्लेबाज हैं। बाबर ने चार हजार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 82 पारियां खेलीं। वे सबसे तेज चार हजार रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए।

ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो बाबर सबसे तेज चार हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। वे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। अमला ने 81 पारियों में ही चार हजार रन बना लिए थे। इसके लिए विलियन रिचर्ड्स ने 88 पारियां, इंग्लैंड के जो रूट ने 91 पारियां और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 93 पारियां खेली थीं।
विज्ञापन


सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश पारी
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 81
बाबर आजम पाकिस्तान 82
विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज 88
जो रूट इंग्लैंड 91
विराट कोहली भारत 93
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 93
क्विंटन डीकॉक दक्षिण अफ्रीका 94
शिखर धवन भारत 95

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 313 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने ओपनिंग करते हुए 101 रन की पारी खेली। बेन मैकडरमॉट ने 55, कैमरून ग्रीन ने 40, मार्कस स्टोइनिस ने 26, मार्नश लाबुशेन ने 25 और कप्तान एरॉन फिंच ने 23 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और जाहिद महमूद ने दो-दो विकेट लिए। इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह को एक-एक सफलता मिली।

जवाब में पाकिस्तान की टीम 45.2 ओवर में 225 रनों पर ढेर हो गई। इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए। उन्होंने कप्तान बाबर के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। बाबर ने 57 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाया। खुशदिल शाह ने 19, फखर जमां ने 18 और मोहम्मद रिजवान ने 10 रन बनाए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें