फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास बने ICC के नए अध्यक्ष

Thu, 25 Jun 2015 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के महानतम बल्लेबाज जहीर अब्बास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उनका कार्यकाल एक साल के लिए होगा।
विज्ञापन


जहीर ने इसके लिए आईसीसी बोर्ड और क्रिकेट संघों को उनका नाम प्रस्तावित करने के लिए धन्यवाद दिया है। अध्यक्ष बनने पर इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि इस जिम्मेदारी पर वह खुद को गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जहीर को बारबाडोस में आईसीसी की वार्षिक बैठक के तीसरे दिन आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

उन्होंने कहा, "यह ऐसा खेल है जिसने हमें मित्रता, सम्मान, पहचान और संभावनाएं दी है, साथ ही अपने-अपने देश की ओर से कार्य करने का मौका देता है। निजी तौर कहूं तो इसने मुझे ज्यादा दिया है जितना मैं वापस नहीं दे सकता।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आप सभी को मेरा समर्थन करने और मेरे नामांकन में साथ देने के लिए आभार जताता हूं। मैं पीसीबी के लिए भी शुक्रगुजार हूं जिसपे आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए मेरा नाम प्रस्तावित किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने जहीर की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में 108 प्रथम श्रेणी शतक लगाने के अलावा अंतरराष्ट्रीय करियर में 7500 रन बनाए हैं। जहीर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 से ज्यादा शतक लगाने वाले एशिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें