फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान में शतक नहीं बना सकते हैं विराट कोहली'

Wed, 07 Feb 2018 09:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच मिकी आर्थर का बड़ा बयान सामने आया है। उनका मानना है कि 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली पाकिस्तान में उनके गेंदबाजों के सामने शतक नहीं बना सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि उनका यह बयान तब सामने आया था जब कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में अपना 33वां शतक बनाया था। हालांकि उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनको बैटिंग करते देख बड़ा मजा आता है। 

उन्होंने ने कोहली के बारे में कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनको रन बनाते देख बड़ा सुखद महसूस होता है। आर्थर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उनके गेंदबाज कोहली को शतक नहीं बनाने देंगे। एक निजी वेबसाइट को दिए इस इंटरव्यू में उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करेगी। 
विज्ञापन

पाक के खिलाफ है कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

विराट कोहली - फोटो : File
इन सबके बीच शायद आर्थर यह भूल गए कि कोहली का वन-डे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 189 रन का पाकिस्तान के खिलाफ ही है और अब तक वो पाक के खिलाफ दो शतक जड़ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें