फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया के सवाल पर भड़के पाक कोच वकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने पहली मर्तबा जीत दर्ज की है। इस जीत से उत्साहित टीम के कोच वकार युनूस प्रेस कांफ्रेंस कर रह थे। लेकिन अचानक ही उनका मूड बदल गया।
विज्ञापन


दरअसल, मैच जीत के एक घंटे बाद ही पाकिस्तान टीम फिर से विवाद में पड़ गई, जब कोच वकार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक खिलाड़ी से तकरार होने की बाबत पूछे जाने पर उखड़ गए।

मीडिया में इस बात को लेकर अटकलें चल रही थी कि शनिवार के मैच से पहले नासिर जमशेद खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में जमे थे और जब वकार से इस बारे में पूछा गया था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चमके विकेटकीपर सरफराज को पहले क्यों नहीं टीम में रखा गया था।
विज्ञापन


तो जवाब में कोच वकार ने कहा कि चयन में कोई राजनीति नहीं होती। मीडिया को इसमें राजनीति नजर आती है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

जब उनसे ड्रेसिंग रूम में सरफराज से कथित तकरार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करने का समय है। ऐसे बेवकूफाना सवालों के लिए मेरे पास समय नहीं है और वकार वहां से चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें