फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारजील ने पीसीबी भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के सभी पांच आरोपों को किया स्वीकार

Fri, 25 Jan 2019 08:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sharjeel khan
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रतिबंधित टेस्ट बल्लेबाज शारजील खान ने घरेलू क्रिकेट में जल्द वापसी के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी पंचाट द्वारा लगाए गए सभी पांच आरोपों को स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


शारजील फरवरी 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में अपनी भूमिका के लिये पांच साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। इसमें से आधा प्रतिबंध निलंबित कर दिया गया है। 

उनके वकील शेघान एजाज ने पुष्टि की कि उन्होंने पीसीबी अध्यक्ष के समक्ष एक आवेदन किया था कि उन्हें इस साल अगस्त के अंत में उनके प्रतिबंध के खत्म होने से पहले घरेलू क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार रोधी संहिता ने उन पर पांच धाराओं के उल्लघंन का आरोप लगाया था। एजाज ने कहा कि शारजील ने अपनी गलतियां स्वीकार ली हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें