फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, टीम के अगले मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह; कोच ने की पुष्टि

Sun, 06 Apr 2025 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुमराह टीम के अगले के लिए उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और वह टीम के अगले मैच में खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुमराह टीम के अगले के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

मैच से पहले टीम से जुड़े थे बुमराह
मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2025 के मुकाबले में सोमवार को आरसीबी से वानखेड़े स्टेडियम पर होना है। मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें बुमराह बंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से रिहैब पूरा कर टीम से जुड़ गए हैं। बुमराह की उपलब्धता को लेकर जयवर्धने ने खुलासा करते हुए बताया कि यह तेज गेंदबाज टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेगा। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, ताजा पॉडकास्ट में दिया ये बयान

जयवर्धने ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बुमराह कल रात ही यहां पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना सेशन पूरा किया और वह हमारे फिजियो के निगरानी में हैं, इसलिए उन्होंने आज गेंदबाजी की और अब सब सही है।

बुमराह की वापसी से मजबूत होगा गेंदबाजी आक्रमण 
मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2025 में चार मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और तीन हारे हैं। बुमराह की अनुपस्थिति में सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को डेब्यू कराया गया। बुमराह की अनुपस्थिति में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या लाइन-अप में अन्य सीम-गेंदबाजी विकल्प हैं। बुमराह की वापसी से यह गेंदबाजी लाइन अप और मजबूत हो जाएगा। बुमराह ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था और अब तक हर सीजन में मुंबई की टीम का ही हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस लीग में 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं। वह चोट की वजह से सिर्फ आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे। तब भी वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से ही गुजर रहे थे।।
विज्ञापन

जनवरी से बाहर चल रहे हैं बुमराह
बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए जिसे भारत ने जीता था। मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, तब से लेकर जनवरी 2025 तक वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें काफी गेंदबाजी करनी पड़ी। ऐसे में वही समस्या दोबारा उत्पन्न हुई। अब वह फिर से मैदान पर लौटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें