फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए रोल में नजर आ सकते हैं पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान

Mon, 15 May 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मिस्बाह उल हक - फोटो : Dawn
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह-उल-हक अब जल्द ही नए रोल में नजर आ सकते हैं। खबर है कि मिस्बाह आईसीसी के मैच रेफरी बन सकते हैं। 74 टेस्ट मैच खेल चुके 42 वर्षीय मिस्बाह आईसीसी सर्किट में अपना करियर जारी रख सकते हैं। मिस्बाह ने अपने करियर की आखिरी पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को खेली, जिसमें वो सिर्फ 2 रन ही बना सके।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष शहरयार खान ने उम्मीद जताई की मिस्बाह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादा खिलाड़ियों ने आईसीसी मैच रैफरी के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। हालांकि, दूसरे देशों के कई पूर्व क्रिकेटर इस रोल के लिए जरूर चुने गए हैं।

गौरतलब है कि कई लोग मिस्बाह को पाकिस्तान का सबसे सफल कप्तान बताते हैं। फिक्सिंग के साए से पाकिस्तान क्रिकेट को उबारते हुए मिस्बाह ने टीम का सफल नेतृत्व किया। पाकिस्तान के साथ-साथ युनुस खान ने भी इसी मैच से क्रिकेट से संन्यास लिया। दोनों के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 297 रनों की जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें