फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस कर्णन को SC की फटकार, याचिकाओं से कोर्ट का टाइम बर्बाद न करें

Mon, 15 May 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
जस्टिस सीएस कर्णन - फोटो : Yahoo
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और फिर 6 महीने की सजा को लेकर विवादों में जस्टिस सीएस कर्णन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है और कहा है कि बार-बार गुहार लगाकर कोर्ट का टाइम बर्बाद न करें। दरअसल, जस्टिस कर्णन की ओर से उनके वकीलों ने कोर्ट में कहा कि मामले की जल्द सुनवाई की जाए। इसपर नाराज कोर्ट ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के आरोप में उन्हें छह महीने के लिए जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी चीफ जस्टिस ने वकील से कहा कि यह पीठ दूसरे मामले पर सुनवाई कर रही है। ऐसे में आपको इस पीठ केसमक्ष उल्लेख नहीं करना चाहिए। आप अपनी परेशानी रजिस्ट्री को बताइए। जवाब में वकील नंदूपारा ने कहा कि मैं चीफ जस्टिस को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री याचिका को स्वीकार नहीं कर रहा है। 

उन्होंने सजा को निलंबित करने की गुहार की। साथ ही यह भी कहा कि जस्टिस कर्णन को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि जल्द सुनवाई पर बिना किसी तरह की प्रतिक्रिया दिए चीफ जस्टिस ने वकील से कहा कि आप सुबह, दोपहर, शाम यहां आ जाते हैं। आप अपनी याचिका लेकर रजिस्ट्री के पास जाएं। हमने रजिस्ट्री को निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें