फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू मैच में ही रोहित-धवन को किया था फेल, अब जाहिर की अपने दिल की सबसे बड़ी चाहत

Sun, 07 Jun 2020 08:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ओशेन थॉसम - फोटो : ट्विटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले कैरेबियाई पेसर ओशेन थॉमस चाहते हैं कि उनका भी नाम महान खिलाड़ियों के साथ लिया जाए और वह बखूबी जानते हैं कि अपने सपने को साकार करने के लिए उन्हें टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

2 of 4
ओशेन थॉमस - फोटो : सोशल मीडिया
थॉमस को वेस्टइंडीज की 25 सदस्यीय टीम में रिजर्व के तौर पर चुना गया है जो इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2018 में भारत के खिलाफ सफेद गेंद प्रारूप में डेब्यू किया था। कोलकाता में अपने पहले ही टी-20 में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन को सस्ते में निपटाने वाले थॉमस ने अभी तक पारंपरिक फॉर्मेट नहीं खेला है।
विज्ञापन

3 of 4
ओशेन थॉमस - फोटो : social media
वेस्टइंडीज के लिए वह अभी तक 20 वन-डे और 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके थॉमस ने ‘जमैका ऑब्जर्वर’ से कहा, ‘मैं तीनों फॉर्मेट में अच्छा करना चाहता हूं। जो भी खिलाड़ी महान बनना चाहता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट ही इसका रास्ता है। आप महज एक औसत क्रिकेटर नहीं बनना चाहते, आप महान खिलाड़ियों में शामिल होना चाहते हो।’
विज्ञापन

4 of 4
ओशेने थॉमस - फोटो : social media
थॉमस को हालांकि पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीत हासिल की थी, लेकिन यह युवा खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल सका। उन्होंने कहा, ‘मुझे डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं इस बार पदार्पण कर पाऊंगा।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें