फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओशेन थॉमस के 'पंजे' में फंसा श्रीलंका, वेस्टइंडीज ने पहले टी-20 में 25 रन से हराया

Wed, 04 Mar 2020 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओशेन थॉमस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओशेन थॉमस (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और लेंडिल सिमंस (67*) की शानदार अर्धशतकीय और पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका को 25 रन हरा दिया। इसके साथ ही कैरेबियाई टीम दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 171 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज टीम की तरफ से ओशाने थॉमस ने तीन ओवर्स में 28 रन देकर पांच विकेट झटके। 

शानदार गेंदबाजी के लिए थॉमस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि वेस्टइंडीज की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले थॉमस तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कैरेबियाई टीम की तरफ से पहला पांच विकेट हॉल डैरेन सेमी ने लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने जिम्वाम्बे के खिलाफ साल 2010 में 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। इसके बाद कीमो पॉल ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018 में लिया था। उन्होंने 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें