फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 साल में सिर्फ एक बार, क्रिसमस के दिन खेला गया भारत-पाक के बीच मैच

Sat, 26 Dec 2015 05:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को 138 साल हो चुके हैं लेकिन इस लंबे कालखंड में सिर्फ एक बार ही क्रिसमस डे के दिन कोई टेस्ट मैच खेला गया था। लेकिन इस मैच को भी हुए 35 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है।
विज्ञापन


क्रिसमस डे के दिन यह ऐतिहासिक मैच भारत में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया यह मैच 5 दिन तक चला। मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन पूरी टीम 69 ओवर के अंदर ही 162 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान सुनील गावस्कर सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने। करसन घावरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी के पिता रोजर बिन्नी ने इस पारी में 29 रनों का योगदान दिया था। पाक की ओर से 2 गेंदबाजों ने सिकंदर बख्त और इतेशामुद्दीन ने 5-5 विकेट निकाले।

जवाब में पाक टीम ने वसीम रजा ने नाबाद 94 रनों की पारी की बदौलत 249 रन बनाने में कामयाब रही। इस पारी में तेज गेंदबाज कपिल देव ने शानदार गेंदबाजी की जिसमें 63 रन देकर 6 विकेट झटके। शीर्ष क्रम के 5 में से 4 विकेट कपिल ने ही लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में कप्तान गावस्कर ने खेली शानदार पारी

पहली पारी के आधार पर 87 रनों से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में सधी शुरुआत की और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 193 रन बना लिए। लेकिन खराब रोशनी के कारण अंतिम दिन का खेल नहीं खेला जा सका।

दूसरी पारी में भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 81 रन बनाए और ओपनर चेतन चौहान के साथ पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। इस तरह से यह ऐतिहासिक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच की खासियत कपिल देव की पहली पारी में झटके 6 विकेट और दूसरी पारी में गावस्कर के बनाए शानदार 81 रनों की पारी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें