फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलेन बना बाउंसर, ली एक और क्रिकेटर की जान

Mon, 29 Dec 2014 03:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के मैदान पर तेज गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के सबसे कारगर हथियार है बाउंसर। लेकिन अब यही बाउंसर बल्लेबाजों के लिए कातिल साबित होता जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले महीने एक मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्मूज की मौत सिर पर बाउंसर लगने से हो गई थी। तेज गेंदबाज सियन एबोट की गेंद उनके हेलमेट से लगती हुई सिर पर टकरा गई थी और इसके बाद वह कोमा में चले गए। दो दिनों तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करने के बाद 25 वर्षीय इस क्रिकेटर का निधन हो गया।

इस दहला देने वाली घटना के बाद पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध था और हर ओर से शोक की लहर थी। हर ओर से यह मांग भी उठने लगी कि बाउंसर पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, लेकिन आईसीसी ने बनाए रखने का फैसला लिया। ह्मूज की मौत के एक महीने बाद ही ऐसी ही एक और ह्दय विदाराक घटना घट गई। बाउंसर ने एक और युवा बल्लेबाज की जान ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर और गर्दन पर लगी गेंद से हुई मौत

इस बार बाउंसर से मौत की खबर भारत से है। राजस्‍थान के उदयपुर शहर में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र रणजीत की मौत सिर पर गेंद लगने से हो गई। मृतक युवक बल्लेबाजी कर रहा था और उसने उस दौरान हेलमेट पहना रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राजस्‍थान के बल्लभनगर में जांगीण्‍ा समाज की ओर से 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मृतक युवक अमरपुरा की टीम से खेल रहा था। युवक का नाम रणजीत पुत्र रामचंद्र बताया जा रहा है।

रणजीत जब बल्लेबाजी करने उतरा तो उसने हेलमेट पहना हुआ था। इस दौरान विपक्षी टीम बामणिया के एक गेंदबाज का बाउंसर रणजीत के सिर और गर्दन के बीच में आकर लग गई। बॉल लगने से वह ‌सीधे जमीन पर आकर गिर गया।

उसके सिर पर गेंद लगने के बाद क्षेत्ररक्षण कर रहे खिलाड़ी और मैदान के बाहर बैठे दर्शक स्तब्‍ध हो गए। आनन-फानन में खिलाड़ियों और अंपायरों की मदद से रणजीत को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी तब लगी जब युवक के परिजन उसका अंतिम संस्कार करा चुके थे। पुलिस के अनुसार, युवक के परिवारवालों की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बहरहाल, घटना के बाद आयोजकों की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता रद्द कर दी गई है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज की भी बाउंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर क्रिकेटर शेन वॉटसन नेट प्रेक्टिस के दौरान सिर पर गेंद लगने से चोटिल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें