भारत- इंग्लैंड की टीमों के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में होने वाले डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए टिकटों की ब्रिकी शुरू हुई। ट्राईसिटी में मैच को देखने की दर्शकों की चाहत का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टिकट काउंटर पर खुलने के पहले घंटे में ही स्टूडेंट ब्लाक और चेयर ब्लाक की टिकट बिक गई।
23 जनवरी को भारत-इंग्लैंड की टीमों के बीच खोले जाने वाले मैच के लिए टिकट मंगलवार से ट्राईसिटी के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांचों पर सुबह 10 बजे से काउंटर पर बिकने शुरू हुए। मैच को लेकर लोगो में इस कद्र उत्साह देखने को मिला कि शहर की सेंट्रल बैंक की ब्रांचों पर सुबह के शुरूआती घंटे में स्टूडेंट ब्लाक के 150 रूपये वाले टिकट और चेयर ब्लाक के 300 रूपये वाले टिकट बिक गए।
मैच की टिकट को ख्ररीदने के उद्देश्य से आए कई क्रिकेट फैंन में टिकट न मिल पाने पर निराशा देखने को मिली। सेक्टर 22 स्थित ब्रांच में स्टूडेंट टिकट खरीदने केलिए पहुंचे सिद्घार्थ और रवि टिकट न मिल पाने पर काफी निराश दिखे। इन्होंने बताया कि वह सुबह टिकट लेने पहुंचे लेकिन स्टूडेंट कार्ड साथ नही ला पाए जब वह घर से आईकार्ड लेकर पहुंचे तब तक टिकट बिक चुकी थी। वहीं रमेश ने बताया कि वह सेक्टर 15 ब्रांच और अब सेक्टर 22 पहुंचे है लेकिन दोनो जगह टिकट नही मिल पाई अब वह पीसीए टिकट खरीदने जा रहे हैं।
वहीं पीसीए स्टेडियम के गेट नंबर 4 और 14 पर भी टिकट खरीदने केलिए कई लोगो पहुंचे। पीसीए की ओर से बताया कि पहले दिन ट्राइसिटी की सेंट्रल बैंक की ब्रांचों से स्टूडेंट ब्लाक के 856 टिकट, चेयर ब्लाक के 1214 टिकट, नार्थ वीआईपी 486 टिकट, वीआईपी ब्लाक के 215 टिकट, टेरेस ब्लाक के 54 टिकट, एसी लॉज के4 टिकट बिक चुके हैं।