क्रिकट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 2005 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के टेस्ट में सबसे ज्यादा 34 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 109 रन की पारी खेलकर अपना 35वां शतक बनाया था।
कभी तेज गेंदबाज बनने की चाह रखने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक हैं। वहीं वनडे की बात करें तो उन्होंने 49 शतक लगाए। सचिन अपने शुरूआती करियर में एमआरएफ पेस अकेडमी तेज गेंदबाज बनने के लिए गए थे। वहां मौजूद महान ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने उन्हें अपनी बैटिंग पर फोकस करने की सलाह दी थी।
ये भी पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का धमाकेदार प्रदर्शन, टीम को दिलाई विशाल जीत
सचिन ने जब अपने 24 साल के इंटरनेशल क्रिकेट करियर को खत्म किया तो उनके नाम सबसे अधिक इंटरनेशल रन थे। सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर उनके नाम 34, 337 रन हैं। टेस्ट में 15, 921 और 463 वनडे में 18,426 रन हैं, इसके अलावा एक टी20 मैच में उनके नाम 10 रन हैं। सचिन ने अपने करियर का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड मुंबई के वानखेडे में नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
वनडे में पहले 200 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तेंदुलकर
sachin tendulkar
- फोटो : File
सचिन तेंदुलकर वनडे में 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रन की नाबाद पारी खेली थी। सचिन ने अपना आखिरी वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में वानखेडे में ही खेला था।
सबसे ज्यादा वर्ल्ड कपों में खेलने का बनाया रिकॉर्ड
sachin tendulkar
- फोटो : File
सचिन के नाम न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने बल्कि सबसे ज्यादा विश्व कप में खेल का भी रिकॉर्ड है। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 6 विश्व कप मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए खेले।
इसके अलावा वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। सचिन ने 78 आईपीएल मैचों में 13 फिफ्टी की मदद से 2,334 रन बनाए हैं।