फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: ओमान ने टी20 विश्व कप के लिए घोषित की टीम, जतिंदर सिंह को सौंपी कमान; इस दिग्गज को किया बाहर

Tue, 30 Dec 2025 07:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओमान ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ओमान की टीम ग्रुप बी में शामिल है।
विज्ञापन
जतिंदर सिंह - फोटो : jatinder10-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। ओमान ने जतिंदर सिंह को इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान सौंपी है। जतिंदर टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 72 मैचों में 24.69 के औसत और 120.58 के स्ट्राइक रेट से 1605 रन बनाए हैं। उनके नाम नौ अर्धशतक है। 
विज्ञापन

ओमान ग्रुप बी में शामिल 
ओमान को ग्रुप बी में रखा गया है और वह ग्रुप चरण में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयरलैंड का सामना करेगा। ओमान का अभियान नौ फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक शुक्ला को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। एशिया कप की टीम की तुलना में इस टीम में पांच बदलाव किए गए हैं, जिसमें कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और अनुभवी खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। 

आमिर कलीम को नहीं मिली जगह
एशिया कप में ओमान के लिए दो अर्धशतक लगाने वाले अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम को टीम में जगह नहीं मिली है। कलीम ने टी20 विश्व कप क्वालिफायर में भाग लिया था। 43 वर्षीय कलीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें विश्व कप अभियान के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। नए खिलाड़ियों में ऑलराउंडर वसीम अली, करण सोनावाले और जय ओडेदरा को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज शफीक जान और जितेन रामानन्दी भी टीम में मौजूद हैं, जो युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण को दर्शाते हैं।

शफीक ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में ओमान के लिए अपना पदार्पण किया, जिसमें करण सोनावाले ने भी भाग लिया था। उनका चयन इससे पहले क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं और घरेलू टूर्नामेंटों में उनकी उपस्थिति के बाद हुआ है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2026 के लिए ओमान की टीम:
जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें