फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में असफल ओझा के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड

Mon, 27 May 2013 09:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने छह साल के अपने अभियान में पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। लेकिन उनके फिरकी गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने एक उस अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जिसे उनके अलावा सिर्फ दो और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने हासिल किया है।
विज्ञापन


हालांकि लेफ्ट ऑर्म स्पिनर ओझा रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। बल्लेबाजी में वह 10वें नंबर पर क्रीज पर आए महज एक रन बना पाए। जबकि गेंदबाजी में चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट ही झटक सके। वह विकेट भी पुछल्ले बल्लेबाज एल्बी मोर्कल का था।

आईपीएल 6 में ओझा का ओवरऑल प्रदर्शन भी देखा जाए तो वह कुछ खास प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे हैं। 16 मैचों में उन्हें 16 विकेट मिले। उनकी इकोनॉमी भी सात रन प्रति ओवर से ज्यादा की रही है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन के बाद भी वह मुंबई के लिए 'लकी' साबित हुए। पिछले 6 आईपीएल में अब तक वह दो टीमों के सदस्य रहे हैं और दोनों टीमों को ही खिताब हासिल करने का मौका मिला। वह शुरुआती तीन संस्करण में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते रहे। ओझा पिछले साल 2012 में मुंबई इंडियंस से जुड़े।

ओझा दो बार दो अन्य टीमों से आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। इससे पूर्व रवींद्र जडेजा और युसूफ पठान के नाम भी यह रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

जडेजा राजस्थान रॉयल्स (2008) और चेन्नई सुपर किंग्स (2011) के लिए आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। जबकि पठान को राजस्थान रॉयल्स (2008) और कोलकाता नाइटराइडर्स (2012) की चैंपियन टीम में शामिल रहने का गौरव हासिल हुआ।

हालांकि जडेजा व पठान की तुलना में ओझा का अपनी दोनों टीम के लिए 'लकी' होने का रिकॉर्ड इस लिहाज से थोड़ा बेहतर है क्योंकि दोनों टीमों को यह खिताब उनके टीम से जुड़ने के दूसरे साल नसीब हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें