फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: वीरेंद्र सहवाग का भारतीय खिलाड़ियों को संदेश, बोले- इस दिग्गज बैटर के लिए जीतो यह विश्व कप

Thu, 29 Jun 2023 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2011 वनडे विश्व कप के बाद से भारतीय टीम 11 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ एक (2013 चैंपियंस ट्रॉफी) में जीत मिली है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद से तो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत को जूझना पड़ा है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए उलटी गिनती शुरु हो गई है। 10 अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत के 10 मैदानों पर इस खिताब के लिए लड़ेंगी। यह विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। विश्व कप 2011 भारत में हुआ था और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत आखिरी बार विश्व विजेता बना था। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आखिरा विश्व कप भी था, इसलिए सभी भारतीय खिलाड़ी सचिन के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे।
विज्ञापन


इस साल भी भारत से कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी के 10 वर्षों के लंबे इंतजार को खत्म करेगी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारतीय टीम को इस बार विराट कोहली के लिए विश्व कप जीतना चाहिए।
Trending Videos

चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे विराट कोहली

इस साल विराट कोहली अपना चौथा वनडे विश्व कप खेलेंगे। वह वनडे वर्ल्ड कप 2011 में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे और वह उनका पहला विश्व कप था। अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका मिला था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम 11 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेल चुकी है और इसमें से सिर्फ एक (2013 चैंपियंस ट्रॉफी) में जीत मिली है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद से तो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत को जूझना पड़ा है। ऐसे में सहवाग चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी कोहली के लिए यह विश्व कप खेलें।

सहवाग ने विराट की तारीफ की

सहवाग ने कहा, "सभी को यह विश्व कप विराट कोहली के लिए जीतना चाहिए। वह एक महान इंसान और खिलाड़ी हैं। वह हमेशा ही दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते हैं। कोहली बहुत हद तक सचिन तेंदुलकर की तरह हैं, जिस तरह से वह खेलते हैं, बात करते हैं और खेल के प्रति जिस तरह का उनका नजरिया है। सचिन की तरह ही कोहली क्रिकेट के लिए बेहद जूनूनी हैं। उनका खेल के प्रति समर्पण भी अविश्वसनीय है। वह हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। विराट हर तरह से महान हैं।"
विज्ञापन

जब सहवाग से पूछा गया कि क्या विराट विश्व कप में सचिन के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? इस पर सहवाग ने जवाब दिया, "हां, यह बिल्कुल हो सकता है। मैं हमेशा ही युवाओं और अपने बच्चों तक को कहता हूं कि विराट से सीखो। वह हमेशा अंत तक खेलते हैं और अपना विकेट यूं ही नहीं गंवा देते। हमेशा की तरह इस बार भी विराट विश्व कप के लिए उत्साहित होंगे। वह चाहेंगे की एक बार फिर ऐसे बड़े मंच पर प्रदर्शन कर वह अपनी टीम को जीत दिलाएं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें