फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC 2023: पाकिस्तान के मैचों के वेन्यू बदलने की मांग पर अकमल ने PCB को बेवकूफ कहा; वसीम अकरम ने कही यह बात

Wed, 28 Jun 2023 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

कामरान अकमल ने अपने बोर्ड के वेन्यू चेंज कराने की मांग पर निशाना भी साधा है और कहा कि आईसीसी ने मांग न मानकर अच्छा किया। वहीं, महान गेंदबाज वसीम अकरम ने भी शेड्यूल को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
कामरान अकमल और वसीम अकरम ने शेड्यूल पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। दुनियाभर से वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी का अभी भी भारत आना तय नहीं माना जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स इस शेड्यूल पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने अपने बोर्ड के वेन्यू चेंज कराने की मांग पर निशाना भी साधा है और कहा कि आईसीसी ने मांग न मानकर अच्छा किया। वहीं, महान गेंदबाज वसीम अकरम ने भी शेड्यूल को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वेन्यू बदलने की मांग को लेकर अकमल ने साधा निशाना

कामरान अकमल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में आपस में भिड़ेंगी। सबको पता है कि वर्ल्ड कप के दौरान जो कंडीशंस होंगी उसका सबसे ज्यादा भारत और पाकिस्तान को होगा। इन दोनों टीमों को इसका फायदा उठाना भी चाहिए। मीडिया में जैसा की मैंने पढ़ा, पीसीबी द्वारा अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर आईसीसी से वेन्यू बदलने की मांग भी की जा रही थी। इसके साथ ही भारत के खिलाफ मैच को लेकर भी वेन्यू बदलने की मांग की गई थी। हालांकि, आईसीसी ने ये रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी, जो कि अच्छी चीज है। अगर पीसीबी ने मांग की थी, तो यह करनी नहीं चाहिए थी। 

'ICC से वेन्यू बदलने की मांग बेवकूफी'

अकमल ने कहा- यह आईसीसी का इवेंट है। वह जहां डिसाइड करें हमें वहीं मैच खेलना चाहिए। अगर आईसीसी अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बात मान लेती तो कल को कोई भी टीम किसी दूसरे आईसीसी इवेंट में अपना वेन्यू बदलवाने की मांग करेगा। ऐसे में तो वह आईसीसी का इवेंट ही नहीं रह जाएगा और न ही मजा आएगा। हमें जहां मैच मिल रहा वहीं खेलना चाहिए। साथ ही पीसीबी को ऐसी मांग भी नहीं करनी चाहिए थी। इसे मैं बेवकूफी समझूंगा। इसके साथ ही अकमल ने शेड्यूल को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के शुरुआती दो मैच क्वालिफायर टीमों के खिलाफ हैं। इसमें से कोई एक मैच मजबूत टीम के खिलाफ रखना चाहिए था।

अकमल ने शेड्यूल में कुछ बदलाव के सुझाव दिए

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
अकमल ने कहा- पाकिस्तान के जो दो मैच क्वालिफायर टीमों के खिलाफ रखे गए हैं, उनमें से एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रखना चाहिए था। ऐसे प्रेशर मैच खेलकर पाकिस्तान के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास जगता और उनकी अच्छी तैयारी हो जाती। जैसे भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रखा गया है, वैसे ही पाकिस्तान को भी एक दो मैच देने चाहिए थे जिससे तैयारी मिल जाती। अकमल ने 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा- दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में करीब एक लाख 30 हजार दर्शकों के बीच जब दोनों टीमें टकराएंगी तो दबाव वाला माहौल होगा। दोनों टीमें पूरी तैयारी के साथ आएंगी। इस मैच की हाइप सबको पता। ये सारा टूर्नामेंट इसी मैच पर निर्भर रहेगा। अगर इस मैच के लिए स्टेडियम में दो लाख लोगों की जगह होती तो वह भी फुल हो जाता।

वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की

वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि उनकी टीम में इस साल के विश्व कप में एक मेन टीम बनने के पर्याप्त गुण हैं। वसीम 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। इस महान तेज गेंदबाज को लगता है कि अगर पाकिस्तान के अहम खिलाड़ी फिट और फॉर्म में रहे तो टीम दूसरी ट्रॉफी जीत सकती है। पाकिस्तान का नेतृत्व वनडे में नंबर वन रैंकिंग वाले बल्लेबाज बाबर आजम कर रहे हैं और टीम में कुछ अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं।

कंडीशंस एक जैसे होने के कारण भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी इस साल विश्व कप खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल है। टीम के पास मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और फखर जमान जैसे कुछ शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं,  शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह के रूप में घातक पेस अटैक भी है। ऐसे में वसीम अकरम को उम्मीद है कि टूर्नामेंट के दौरान कंडीशंस पाकिस्तान के पक्ष में होंगी।

'पाकिस्तान की टीम शानदार, योजना के अनुसार खेलें'

रिजवान और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
वसीम अकरम ने आईसीसी से कहा, "हमारे पास एक बहुत अच्छी वनडे टीम है और इसका नेतृत्व मौजूदा समय के महान खिलाड़ियों में से एक बाबर आजम कर रहे हैं। जब तक पाकिस्तान के अहम खिलाड़ी फिट हैं और जब तक वे योजना के अनुसार खेलते हैं, उनके पास इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका रहेगा। यह टूर्नामेंट भारत में है जहां परिस्थितियां हमारे जैसी ही होंगी। पाकिस्तान ने 2019 में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हुए वर्ल्ड कप में नौ में से पांच मैच जीते थे। हालांकि, टीम खराब नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल से चूक गई थी।

उस टूर्नामेंट के बाद से पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में है। मौजूदा समय में पाकिस्तान की वनडे टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। उस वर्ल्ड कप के बाद से बाबर का फॉर्म भी शानदार रहा है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2019 टूर्नामेंट के बाद आठ शतक लगाए हैं और वनडे बैटर्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वसीम बाबर की बैटिंग के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें यह देखकर कोई आश्चर्य नहीं होगा कि वह विश्व कप में कुछ शानदार पारियां खेलते हुए दिखें।
विज्ञापन

'बाबर की कवर ड्राइव दुनिया में सबसे बेहतरीन'

पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
वसीम ने कहा, "मुझे लगता है कि बाबर और बेहतर हो सकते हैं क्योंकि वह हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। वह जो कुछ भी करते हैं, पूरा देश उन्हें फॉलो करता है। वह लोगों को अपनी बल्लेबाजी से स्टेडियम में आने पर मजबूर करते हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा फॉर्मेट है। चाहे टी20, वनडे या टेस्ट क्रिकेट हो, मेरी राय में उनके पास दुनिया का सबसे खूबसूरत कवर ड्राइव है।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें